बागपत, अप्रैल 19 -- बड़ौत। नगर के विभिन्न स्थानों पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए ब्राह्मण समाज के लोगों ने उनका स्मरण किया। इस दौरान विधि-विधान से भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। ठाकुरद्वारा मंदिर के पास स्थित भगवान परशुराम चौक पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकत्र होकर उनकी जयंती मनाई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पर्व मनाया गया। चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा के समक्ष पूजन के उपरांत उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। अनेक वक्ताओं ने उनके समाज हित में किए गए कार्यों पर व्याख्यान दिया और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम ने कठिन तपस्या के बाद परशु नामक अस्त्र प्राप्त किया आचार्य घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.