मेरठ, अप्रैल 10 -- मेरठ। परतापुर स्थित बालाजी मंदिर के सामने से शुक्रवार दोपहर भगवान परशुराम की चतुर्थ शौर्य यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। यह यात्रा परतापुर तिराहे से प्रारंभ होकर भूड़बराल गांव स्थित भगवान परशुराम मंदिर तक पहुंची। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई इस भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। समाज को भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाकर सही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक प्रिंस पंडित व गुड्डू पंडित, संचित तिवारी रहे, मुख्य संरक्षकों में सुभाष शर्मा, अरविंद शर्मा, संदीप पाराशर, आकाश शर्मा व संदीप गौरव शामिल रहे। बलरा...