संभल, अप्रैल 20 -- कसबा में भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। साथ ही मुख्य अतिथि पार्थ गौतम फाउंडेशन बरेली के तत्वावधान में नया बाजार से कलश यात्रा का भी शुभारंभ किया गया। धार्मिक माहौल के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। वहीं यात्रा के दौरान भारी पुलिस फोर्स की तैनाती रही। रविवार को मां भगवंतपुरवाली वाली देवी मंदिर के निकट भगवान परशुराम के मंदिर से पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा शुरू हुई। इसमें भगवान परशुराम जी की आकर्षक झांकी के साथ-साथ गणेश भगवान, हनुमान, कालीमाता, रामदरबार तथा शिव परिवार की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- परशुराम शोभायात्रा बैंड-बाजे और डीजे से निकल रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा परशुराम...