बोकारो, अप्रैल 20 -- बेरमो। फुसरो के करगली बाजार स्थित कौटिल्य भवन में कौटिल्य महापरिवार के सदस्यों द्वारा भगवान परशराम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गयी। अध्यक्षता अध्यक्ष अजय कुमार और संचालन अनिल चंद्र झा ने किया। वार्ड पार्षद नीतू मिश्रा व सरोजिनी दूबे को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संगठन सचिव राम नरेश दूबे ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास की शुक्ल तृतीया को हुआ था। इस दिन अक्षय तृतीया भी मनाई जाती है। सचिव बृज बिहारी पांडेय व शम्भू दूबे ने कहा कि भगवान परशुराम ने सदैव अत्याचार का अंत कर समाज को जोड़ने का कार्य किया। इन्द्रजीत मुखर्जी ने कहा कि परिवार के सदस्य को समाज और संगठन को मजबूत कर पनशाला, गरीब परिवार के लोगों को शिक्षा और शादी-ब्याह में मदद करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- श्रद्धा, उल्लास व धार्मिक आस्था के साथ मनाई ग...