गया, अप्रैल 19 -- संज्ञा समिति की ओर से रविवार को भगवान परशुराम की जयंती मनायी गयी। जयंती पर शहर के बगला स्थान मंदिर में समारोह का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके शास्त्र के साथ साथ शस्त्र संचालन में भी अत्यंत निपुण होने की चर्चा किया। वक्ताओं ने कहा कि आज की पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पाठक व संचालन महासचिव गोपाल मिश्र ने किया। रामकृष्ण मिश्र, सच्चिदानंद प्रेमी, मनोज मिश्र, बृजनंदन पाठक, राधारमण मिश्र, सूर्यानन्द मिश्र व शत्रुघ्न उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया समिति के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ मिश्र, नागेंद्र मिश्र, सौरभ मिश्र, अरुण कुमार मिश्र, गणेशदत्त मि...