हजारीबाग, अप्रैल 19 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में हजारीबाग जिला विभिन्न प्रखंडों में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कटकमदाग प्रखंड के नावाडीह, मेयातू, खपरियांवा गांव में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ढोल ताशे की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। इस दौरान भगवान परशुराम की जय घोष करते हुए युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। नावाडीह, खपरियावां, बरगड्डा बहिमर में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा निकाली गई जो पूरे गांव में भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर में पहुंची। जहां पर गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- मांडा में निकाली गई शोभायात्रा, हजारों भक्त हुए शामिल इस मौके पर मुख्य अतिथि अधिवक्ता रविन्द्र नाथ ओझा ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु जी क...