मुजफ्फर नगर, अप्रैल 18 -- जनपद में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना व हवन यज्ञ कर प्रसाद वितरित किया। शुक्रवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के विभिन्न मन्दिर में ब्राह्मण समाज के लोगों ने पूजन हवन यज्ञ किया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोग मंदिरों में पहुंचे और भगवान परशुराम की प्रतिमा पर तिलक कर पुष्प चढ़ाए तथा पूजा अर्चना की। शहर में विभिन्न स्थानों पर हवन यज्ञ का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया।शुक्रवार को सनातन धर्म सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के लोगों ने पूजा अर्चना व हवन यज्ञ किया। यह भी पढ़ें- दो दर्जन झांकियों संग 23 को निकलेगी महर्षि परशुराम की शोभायात्रा हवन यज्ञ में संजय मिश्रा, मांगेराम त्यागी, अमिताभ वशिष्ठ, सरनदीप कौशिक, स...