भगवान ने इंद्र का अभिमान तोड की गौकुलवासियों की रक्षा
सहारनपुर, जून 1 -- श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। और श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति व सदाचार का संदेश दिया। श्री विश्वकर्मा धर्मशाला में आयोजित भागवत कथा में कथावाचक पं. सुधीर शर्मा ने पूतना, त्रिणावर्त, बकासुर और अघासुर जैसे असुरों के संहार का प्रसंग सुनाया और माखन चोरी और ग्वाल-बालों तथा गोपियों के साथ उनकी बाल लीलाओं का भी चित्रण किया। गोवर्धन पूजा के प्रसंग में उन्होंने बताया कि जब देवराज इंद्र ने अभिमानवश गोकुल पर मूसलधार वर्षा की, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर इंद्र का अभिमान तोड गोकुलवासियों की रक्षा की। संगीतमय भजनों और संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शक्ति सिंह ने ढोलक, भूपेंद्र ने साउंड और कपिल पांचाल ने पियानो पर संगत दी। मनदीप, रानी, मनोज, राजेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.