जौनपुर, मार्च 2 -- जौनपुर। शहर के जोगियापुर स्थित भगवान निषादराज मंदिर प्रांगण में रविवार को भगवान निषादराज जनसेवा समिति के बैनर तले समन्वय बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य आगामी जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। पांच अप्रैल को मंदिर परिसर में भगवान निषादराज जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूजन-अर्चन के साथ दिव्य भंडारे का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि गीता बिंद ने समाज की एकजुटता पर जोर देने की बात कही। संचालन सपा नेता राजकुमार बिंद ने की। समिति के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद ने बताया कि जन्मोत्सव में पूरे जनपद से अनुयायियों को आमंत्रित किया जाएगा और आयोजन समाज की आस्था और एकता का प्रतीक बनेगा। बैठक में वीआईपी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष रंजना साहनी, सुखराम बिंद, बाबूराम बिंद, नीरज निषाद, शिवपूजन निषाद, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.