पूर्णिया, फरवरी 28 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी के सिकलीगढ़ धरहरा स्थित भगवान नरसिंह मंदिर परिसर में 2 मार्च को राजकीय होलिका दहन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर आयोजन समिति के साथ-साथ जिला एवं अनुमंडल प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे की निगरानी होगी, वहीं पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी। शुक्रवार संध्या भक्त प्रह्लाद नरसिंह मंदिर ट्रस्ट समिति के सदस्यों ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान ट्रस्ट के सचिव राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप पोद्दार, समाजसेवी सह अधिवक्ता अमितेश सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। ट्रस्ट सचिव राकेश सिंह ने बताया कि पूर्व में 3 मार्च को कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन चंद्र ग्रहण के कारण तिथि में बदल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.