गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता हर साल की तरह इस साल भी होली के अवसर पर भगवान नरसिंह की भव्य रंगभरी शोभायात्रा निकाली जाएगी। संघ के शताब्दी वर्ष में निकाली जाने वाली इस शोभायात्रा को रूप देने की तैयारियां जोरों पर है। इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की होलिकोत्सव ने इसे झांकियों, फाग टोली और तरह-तरह रंगों से सजाने की योजना बना ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से भी शोभायात्रा में उपस्थित रहने की सहमति मिल चुकी है। होलिकोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज जालान ने योजना को साझा करते हुए बताया कि शोभायात्रा परंपरागत रूप से घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर बंधु सिंह पार्क, सराफा भवन, शेखपुर, श्रीराम जानकी मंदिर, लाल डिग्गी, मीरजापुर, घासीकटरा, जाफरा बाजार, बेनीगंज, आर्यनगर, रेती पुल, बक्शीपुर, रेती चौक होते हुए घंटाघर लौटकर सम्पन्न होगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.