झांसी, अप्रैल 16 -- झांसी। भगवान महावीर निर्वाण महामहोत्सव समिति द्वारा जैन धर्म के 21वें तीर्थंकर भगवान नमिनाथ जी का निर्वाण कल्याणक पर्व सदर बाजार स्थित श्री दिगम्बर जैन आदिनाथ मंदिर जी में राजेंद्र जैन के निर्देशन में मनाया गया। आरंभ में मंगलाचरण श्रीमती मीना बड़जात्या ने व दीप प्रज्वलन विजय जैन रानीपुर ने किया। इस अवसर पर मौजूद सभी श्रावकों ने श्रीजी की प्रतिमा का जलाभिषेक किया। शांतिधारा दीपक जैन व आदि जैन ने की। इस अवसर पर सामूहिक निर्वाण कांड के वाचन के साथ निर्वाण लाडू समर्पित किए गए। संपूर्ण आयोजन नितेश जैन ने विधि विधान पूर्वक संपन्न कराया। संजय जैन कर्नल ने भगवान नमिनाथ जी के गर्भ कल्याणक से मोक्ष कल्याणक तक की गाथा सुनाई। इस अवसर पर लालचंद जैन, अनूप बड़जात्या, विजय कासलीवाल, पवन जैन, पदवेंद्र जैन, प्रतीक, गौरव, सौरभ, संदीप, वासु...