वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी,मुख्य संवाददाता। दुर्गाकुंड स्थित दुर्ग विनायक गणेश मंदिर में शुक्रवार को जल विहार की झांकी सजाई गई। ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर खुलने से रात में शयन आरती के बाद मंदिर बंद होने तक करीब 18 घंटे प्रथमेश ने जलक्रीड़ा की। भक्तगण गणपति को जलाशय में देखकर आनंदित हो उठे। जल विहार झांकी पर मंदिर के गर्भगृह को जलाशय का रूप प्रदान किया गया। उसमें 108 कमल पुष्प सजाए गए। जलाशय के चारों ओर हरियाली का दृश्य उपस्थित किया गया। मंदिर प्रांगण को फूल-मालाओं, अशोक और कामिनी की पत्तियों से सजाया गया। सूर्यास्त के बाद मंदिर रंगबिरंगे प्रकाश से जगमग हो उठा। यह भी पढ़ें- प्राचीन काली मंदिर में अंबुवाची पूजन का समापन दिन में 1:00 बजे बाबा को फलहार का भोग लगाया गया। शाम को 251 किलो लड्डू अर्पित किया गया। इसके बाद शाम 7 बजे महंत के पुत्र ईशा...