लखनऊ, मार्च 8 -- - इंदिरा नगर में सिंधी समाज की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय लखनऊ, संवाददाता। भगवान झूलेलाल जयंती धूमधाम से मनाने के लिए सिंधी समाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार 20 मार्च को भगवान झूलेलाल की जयंती पर शोभायात्रा, महिलाओं की स्कूटर रैली, डांडिया समेत कई कार्यक्रम हरिओम मंदिर व शहर के कई अन्य स्थानों पर होंगे। सोमवार से सिंधी समाज के लोग अलग-अलग स्थानों पर झूलेलाल जयंती से जुड़े कार्यक्रम शुरू करेंगे।भगवान झूलेलाल जयंती धूमधाम से मनाए जाने की तैयारियों के लिए चेट्टी चंद मेला कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक इंदिरा नगर में हुई। बैठक में चेट्टी चंद मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जसवानी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भवनानी, श्याम कृष्नानी आदि रहे। अशोक मोतियानी समेत सभी ने संयुक्त रूप...