प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- नगर के बाबागंज में शुक्रवार को भगवान झूलेलाल की जयंती मनाई गई। सिंधी समाज के लोगों ने भगवान चेटी चंड का पूजन व उसके बाद आरती की गई। कार्यक्रम में समाज के प्रमुख प्रताप कुंदनानी ने कहा कि भगवान झूलेलाल का यही संदेश है कि नेकी करते रहें। असत्य व अन्याय का विरोध करें। सबसे प्रेम व करुणा का व्यवहार तक था सबके कल्याण का भाव सदैव हृदय में रहे। इस अवसर पर इंदर हसानी, राजेश कुंदनानी, हेमंत कुंदनानी, महेश कुमार, राजेश कुमार, रवि, जीतू, हरिलाल, हीरालाल साईं, रविंद्र कुमार, अतुल अतुल कुमार आदि भी पूजन किया। स्टॉल लगाकर लोगों को शरबत व चने का प्रसाद वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...