सिद्धार्थ, दिसम्बर 10 -- सिद्धार्थनगर। बर्डपुर क्षेत्र के केवटलिया एवं बरगदवा गांव में आध्यात्मिक निरंकारी सतसंग का आयोजन किया गया। वाराणसी के संचालक राम जन्म ने कहा कि जिंदा रहने के लिए यही नजरिया है कि जिन्होंने भगवान को जान लिया वह जीवित हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध का जन्म लुम्बनी में हुआ तो समाधान के लिए गया जाना पड़ा, जहा उन्हें भगवान का ज्ञान मिला। भगवान जिनको भी मिला वह कल्याणकारी हो जाता हैं। जो अपना ही कल्याण नहीं अपितु बहुतों का करता हैं। गौतम बुद्ध ज्ञान के लिए प्रसिद्ध हैं। इस अवसर पर डॉ. राजाराम यादव, मंगला प्रसाद, विजय बावला, धीरज, घनश्याम सिंह, राम औतार मौर्य, साधना, सरस्वती आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...