भगवान जानकी वल्लभ का किया गया लक्षार्चन, श्रीमहालक्ष्मी महायज्ञ में श्री सूक्त व अन्य मंत्रों से डाली जा रही आहुतियां
अयोध्या, मई 31 -- अयोध्या। संवाददाता। श्रीधर महोत्सव समिति के तत्वावधान में यहां चल रहे साप्ताहिक अनुष्ठान में रविवार को भगवान जानकी वल्लभ का लक्षार्चन किया गया। इस दौरान विविध मंत्रों से अलग-अलग पदार्थों से भगवान की पूजा अर्चना की गयी। उधर बड़ा भक्तमाल की बगिया में आयोजित इस साप्ताहिक धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन 108 वैदिक आचार्यों के द्वारा 108 श्रीमद भागवत का पारायण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में सायंकाल श्रीमद भागवत पर आधारित कथा का वाचन करते हुए झालरिया मठ के उत्तराधिकारी युवराज स्वामी भूदेवाचार्य ने कहा कि यह कथा मृत्यु को महोत्सव के रूप में स्वीकारने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि भगवान का संदेश है कि मृत्यु अटल है। जो जन्मा है उसकी मृत्यु शाश्वत है इसलिए भविष्य की चिंता के बजाय वर्तमान को सुधारने का उपाय करें। सांसारिक जीवन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.