पलामू, जून 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर मेदिनीनगर के कोयल नदी तट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में बुधवार को बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही इसमें तेजी लाते हुए आयोजन से पहले पूरा कर लेने का निर्णय लिया गया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पलामू अध्यक्ष अविनाश राजा के नेतृत्व में हुई बैठक में रथयात्रा के सफल आयोजन को लेकर धन संग्रह, आमंत्रण पत्र वितरण, प्रसाद वितरण, कीर्तन मंडली, गोपिया मंडली, रथ संचालन, महाआरती, शस्त्रधारक दल, घुड़सवारी, पुष्प वर्षा, रंगोली तथा श्रद्धालुओं के लिए पानी, शरबत और ओआरएस की व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई और समितियों के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंप दी गईं। अविनाश राजा ने बताया कि पलामू प्रमंडल में पिछले लगभग 200 वर्षों से यह रथयात्रा पारंपरिक रूप से निकाली जाती रही है और इसका...