नोएडा, जुलाई 9 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। भगवान जगन्नाथ, भगवान बलराम और माता सुभद्रा की रथयात्रा 16 जुलाई को शहर के कई जगहों से निकाली जाएगीं। ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झाकियों के साथ निकलने वाली इस यात्रा के लिए आयोजकों ने तैयारी शुरू कर दी है। सेक्टर-121 स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सेक्टर-71 के बाबा बालकनाथ मंदिर पहुंचेगी। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर की रथयात्रा सेक्टर-18 के गुरुद्वारे से शुरू होकर इस्कॉन मंदिर में पूरी होगी। वहीं, सेक्टर-34 स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा पूरे सेक्टर होते हुए मंदिर पुहंचेगी। इसके अलावा सेक्टर-61 स्थित स्वर्ण क्षेत्र मंदिर से हिंदू सम्मेलन समिति और सामुदायिक विकास समिति द्वारा रथयात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महो...