भगवान जगन्नाथजी के ब्रह्मभोज का लिया प्रसाद
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 13 -- देल्हूपुर। बीरापुर के जरगोइया ग्राम सभा में श्रीमद्भागवत कथा के बाद भगवान जगन्नाथजी का ब्रह्मभोज का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण से पूर्व भारतीय क्षत्रिय कल्याण संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री संस्थापक/भाजपा मंडल अध्यक्ष लव सिंह गहलौत ने कहा कि भगवान जगन्नाथजी धर्म, पुण्य, मोक्ष व जगत के नाथ यानी स्वामी हैं। इस अवसर पर लालबहादुर सिंह, मनराजी, भारतीय क्षत्रिय कल्याण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश बहादुर सिंह वत्स, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह, संगठन मंत्री डॉ. गुरुभगत सिंह, संरक्षक राजेंद्र सिंह शेखर, हरियाणा अध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह, रामसेवक सिंह, भूपेंद्र सिंह, वेदपाल सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.