वाराणसी, दिसम्बर 22 -- वाराणसी। जैन धर्म के अष्टम तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभू का रविवार को जन्म एवं तप कल्याणक मनाया गया। जैन मिलन वाराणसी की ओर से उनकी जन्मस्थली चंद्रपुरी में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन और नव देवता पूजन किया गया। इसके साथ ही भगवान चंद्रप्रभू की पूजन, आरती, महा अर्घ्य अर्पित कर शांतिपाठ एवं विसर्जन भी हुआ। वीर अरविंद कुमार जैन के सौजन्य से चंद्रावती और आसपास के गांवों के लगभग 500 बच्चों को स्कूल बैग, ड्रेस, जूते-मोज़े और बिस्कुट का पैकेट उपहार स्वरूप वितरित किया गया। इस आयोजन में श्रद्धालुओं की अच्छी संख्या में उपस्थिति रही और सभी ने भगवान चंद्रप्रभू के जन्म एवं तप कल्याणक का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.