गाज़ियाबाद, सितम्बर 6 -- गाजियाबाद, वंदना। शहर में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मूर्तिकार भगवान गणेश की मूर्तियों को आकार देने में जुटे हुए हैं। कहीं मिट्टी को आकार देने का काम चल रहा हैं, तो कहीं मूर्तियों पर रंग-रोगन और सजावट की जा रही है। बाजारों में लाल बाग मूर्ति की सबसे ज्यादा मांग हो रही है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। मंदिरों में भी गणेश चतुर्थी की तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की मूर्तियों के ऑर्डर दे दिए हैं। मूर्तिकारों ने बताया कि श्रद्धालु भगवान गणेश की लाल बाग, पेडू मंगल मूर्ति, तिरुपति आदि मूर्तियों की मांग कर रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा लाल बाग मूर्ति की मांग है। लाल बाग मूर्ति बड़े आकार की होती है। ज्यादातर समूह, संस्था और कॉलोनी वासियों द्वारा मिलकर यह मूर्ति स्थापि...