भभुआ, सितम्बर 13 -- पेज चार की फ्लायर खबर भगवान को संसार के लिए नहीं, भगवान को भगवान के लिए मानिए : जीयर स्वामी कर्म करते रहें, फल की चिंता और मांग छोड़ दें, प्रभु की शरण में स्मृति बनी रहे यही सबसे बड़ा धन कृष्णावतार की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, धर्म के आठ गुणों को जीवन में उतारने का दिया संदेश भभुआ, नगर संवाददाता। परसियां में चल रहे चातुर्मास महोत्सव में श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार, धर्म के स्वरूप और मानव जीवन में सत्संग व सद्कर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

भगवान से मांगने का सही तरीका उन्होंने कहा कि संसार में मनुष्य धन, संपत्ति, पद, प्रतिष्ठा, मान-सम्मान, घर-द्वार आदि की कामना करता है। यदि मांगना ही है तो संसार की वस्तुओं के लिए नहीं, भगवान से भगवान को ही मांगना चाहिए। भगवान से स...