देवघर, अप्रैल 28 -- पाथरोल,प्रतिनिधि। सिद्धपीठ कालीधाम के टेलियाबाड़ी स्थित नवनिर्मित हनुमंत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह श्री रामचरित मानस नवाह्परायण यज्ञ में श्रीधाम वृन्दावन से पहुंचे कथा वाचक प्रकाश चन्द्रजी महाराज कथा वाचन कर रहे हैं। कथा के माध्यम से उन्होंने प्रवचन करते हुए कहा की भगवान को भक्ति का भाव ही पसंद है। पूजा के लिए भौतिक सामग्री मायने नहीं रखता, भगवान के प्रति श्रद्धा भाव चाहिए। इस दौरान कथा में उन्होंने महाभारत पुराण के विदुर कथा का वर्णन करते हुए कहा की भगवान जब विदुर के घर पहुंचे तो वहां विदुरानी ही थी। भगवान के लिए विदुरानी केले का फल प्रसाद के लिए ले आई और केले का छिलका भगवान को भोग के लिए देने लगी और केले को जमीन में फेंक रही थी। भक्ति के भाव में विभोर भगवान उस प्रसाद में ही आनंद को प्राप्त हो रहे थे। यही भाव श्रीरामाय...