भगवान को पाने का सबसे सरल मार्ग है निष्काम भक्ति : साधना
बलिया, जून 5 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सैदपुरा गांव स्थित सैदनाथ शिव मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ में बुधवार की रात रामकथा में भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का मंचन हुआ। शिव-विवाह की झांकी, मंगल गीत और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में डूबे रहे।कथावाचिका डॉ. साधना शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव का विवाह केवल एक धार्मिक घटना नहीं, बल्कि भक्ति, त्याग और समर्पण का संदेश देने वाला दिव्य प्रसंग है। रामचरितमानस में भगवान श्रीराम स्वयं भगवान शिव के पास जाकर माता पार्वती से विवाह करने का आग्रह करते हैं। यह भी पढ़ें- नौ भक्तियों में से एक भी भक्ति वाला भी भगवान को सबसे प्रिय यह प्रसंग इस बात का प्रतीक है कि जहां भक्ति होती है, वहां स्वयं भगवान की कृपा बरसती है। कहा कि भगव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.