नई दिल्ली, अगस्त 3 -- भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई बिहार की बांकीपुर सीट पर बीजेपी की हार ने विपक्षी दलों को हमले का एक और मौका दे दिया है। भले ही इंडिया गठबंधन में शामिल लालू यादव की पार्टी राजद यहां से नहीं जीत सकी लेकिन भाजपा की हार पर सीधे हाईकमान पर हमले शुरू हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए नितिन नवीन पर तीखा हमला बोला है। सपा प्रमुख ने कहा कि भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया। अपने को भगवान से ऊपर समझने वालों को भगवान ने चलती गाड़ी से नीचे उतार दिया है। उनके घमंड का बुख़ार भी जनता ने उतार दिया है। अखिलेश ने भाजपा की हार और जन सुराज नेता प्रशांत किशोर की जीत का कारण भी बताया है। दरअसल, अखिलेश यादव का इशारा उस घटना की तरफ है जब कुछ दिन पहले ही नितिन...