मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर जर्दा फैक्ट्री के समीप चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को कथा व्यास आचार्य विष्णु शर्मा ने भगवान श्री हरि के विराटरूप की चर्चा की। उन्होंने कहा कि ईश्वर अंश जीव अविनाशी हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों का नाम भगवान के नाम पर रखना चाहिए। प्रह्लाद चरित्र का भी उन्होंने वर्णन किया। भजनों की प्रस्तुति सौरभ शर्मा द्वारा दी गई। कथा आयोजन में राजा कुमार, पप्पू सिंह, कृष्णा महतो, लड्डू, पिन्टू, मिन्टू सिंह, पवन, राहुल, विजय शर्मा की सक्रिय भूमिका रही। यह भी पढ़ें- माता-पिता सबसे बड़े भगवान : रामकुमार शास्त्री यह भी पढ़ें- श्रीहरि ने 13वें मास को दिया अपना नाम 'पुरुषोत्तम'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...