मुजफ्फर नगर, जून 24 -- खतौली गंग नहर के निकट स्थित श्री अखंडानंद आश्रम में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर के मुख्य कोष प्रभारी एवं वैष्णव संत अभय गौर दास प्रभु महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति, नाम स्मरण और सत्संग का महत्व बताया। श्रीमद्भागवत एवं भगवद्गीता के अमृतमय उपदेशों का श्रवण किया।आश्रम पहुंचने पर संत अभय गौर दास प्रभु जी का आश्रम समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने पुष्पमालाओं के साथ स्वागत किया। अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य का जीवन भागदौड़ और तनाव से घिरा हुआ है, ऐसे में भगवान के नाम का स्मरण उसे मानसिक शांति, आत्मिक संतोष और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कलियुग में नाम संकीर्तन ही ईश्वर प्राप्ति का सबसे सहज और प्रभावी माध्यम माना गया है। प...