कौशाम्बी, मार्च 9 -- कौशाम्बी ब्लाक के बेरौंचा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथा व्यास ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के अंतर्गत माखन चोरी और गोवर्धन धारण का मनोरम वर्णन किया गया है। भगवान कृष्ण द्वारा माखन चुराना भक्तों के मन की चोरी का प्रतीक है, जबकि गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण और अहंकार के नाश का संदेश देती है। गोवर्धन लीला के माध्यम से कन्हैया ने ब्रजवासियों की रक्षा की थी। कथा व्यास आचार्य रितेश ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण अपने सखाओं के साथ गोपियों के घर से माखन चुराकर खाते थे, जो बाल लीलाओं में सबसे प्रिय दृश्य है। कन्हैया माखन इसलिए चुराते थे क्योंकि वे भक्तों के मन की चोरी करना चाहते थे। एक बार मैया ने माखन चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.