सहारनपुर, दिसम्बर 11 -- चिलकाना रोड स्थित हरि दर्शन मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की पावन बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन किया गया। कथा में पंडित राकेश वशिष्ठ ने पूतना वध, माखन चोरी, गोवर्धन लीला सहित विविध बाल लीलाओं का सुंदर भजनों के माध्यम से वर्णन किया। भक्ति रस से सराबोर वातावरण में उपस्थित भक्त भक्ति के सागर में गोते लगाते नजर आए। कथा में अग्रवाल महिला संगम की संस्थापिका ममता सिंघल सचिव पूनम माहेश्वरी, उपाध्यक्ष मिथिलेश अग्रवाल, अल्पना गुप्ता, उषा गर्ग, वर्तिका गोयल, उमा सिंघल के साथ मौजूद रहीं। अग्रवाल महिला संगम की ओर से कथा स्थल पर प्रसाद वितरण किया गया। विजय अनेजा, विनोद अनेजा, ओमप्रकाश नरूला, हरिओम नरूला, राजेश कक्कड़, सुधीर सिंघल आदि श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.