दुमका, मार्च 11 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बाबा बासुकीनाथ की पावन नगरी में विश्व कल्याणार्थ चल रहे शिव शक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ व रामकथा में बुधवार को यज्ञ के पांचवें दिन भक्तों की भीड़ लगी रही। यज्ञ के पांचवें दिन, वैदिक विधि-विधान से कार्यक्रम आयोजित हुआ। रात्रि में आयोजित रामकथा का श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हुए। बनारस से पहुंचे यज्ञाचार्य हरेंद्र शास्त्री, उनके सहयोगी पियूष द्विवेदी, अरविन्द पाण्डेय के द्वारा यजमान बने किंकर मिश्रा पत्नी रूबी देवी, चंदन पांडेय पत्नी पूनम देवी, दयानंद पांडेय पत्नी सरिता देवी, अभिषेक राव पत्नी खुशी देवी, गौतम साह पत्नी खुशबू देवी, दिनेश साह पत्नी बेबी देवी से हवन कुंड में आहुति दिलाई गई।बासुकीनाथ में हो रहे शिवशक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ में स्थानीय युवा एवं माताएं बहनें सेवा कार्य कर रहे ...