चित्रकूट, अप्रैल 4 -- मानिकपुर। बराहमाफी में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा कार्यक्रम के दौरान कथावाचक आचार्य रवि महाराज ने भगवान के जन्म लीला का वर्णन किया। उन्होंने गजेंद्र मोक्ष की कथा सुनाते हुए कहा कि संसार में कैसे रहना है, काल से कैसे बचना है, संसार के लोगों व घर-परिवार से कैसे प्रेम करना है, यह शिक्षा मिलती है। भगवान की शरणागति में ही जीव का कल्याण है। कथा के दौरान भगवान श्रीराम सहित उनके भाइयों व श्रीकृष्ण का प्राकट्य उत्सव मनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...