आरा, मार्च 16 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वासन्तिक नवरात्रोत्सव, वर्ष प्रतिपदा एवं श्रीराम नवमी महोत्सव के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह यज्ञ की शुरुआत जगदेव नगर में हुई। श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् की ओर से संचालित आध्यात्मिक सत्संग मंडल के तत्त्वावधान में सोमवार को भव्य शोभायात्रा और कलश यात्रा का आयोजन हुआ। इसमें जगदेव नगर, विष्णु नगर, गणेश पुरी, अनाईठ,भेलाई आदि इलाकों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने त्रिदेव मंदिर जगदेव नगर से श्री शिव मंदिर भेलाई तक की यात्रा की। श्रीमद्भागवत और कलश माथे पर लेकर शताधिक स्त्री पुरुषों ने पंचांग पूजन, शिवपंचायतन पूजन, श्रीमद्भागवत पूजन और वरुण पूजन किया। इस अवसर पर श्रीमत्सनातनशक्तिपीठाध्यक्ष प्रसिद्ध भागवताचार्य डॉ भारतभूषण जी महाराज ने कहा कि यज्ञ ही जीवन है जिसका आधार पवित्र शुद्ध जल है। इसलिए यज्ञ के आरंभ म...