बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- वलीपुरा नहर स्थित कार्षिण आश्रम शनिवार को भागवत कथा के शुभारंभ पर नगर में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। महिलाओं ने सिर पर कलश रखा और भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहीं थींज। कलश यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रमनरेती धाम से पधारे सद्गुरु गुरु शरनानंद ने भागवत महापुराण व व्यास जी की पूजा कर कथा का प्रारम्भ किया। कथाव्यास ने कहा कि व्यास जी को हमारे यहां भगवत स्वरूप माना गया है। संत के पास अगर जाते हो अपने कल्याण की बात करो, भगवान की भक्ति की बात करो ना की और बात करो। भगवान की अगर भक्ति करनी हैं तो पहले अंत करण को साफ करो। भगवान की भक्ति मानव का मन साफ हो जाता है। उन्होंने कहा की जितने भाव से भागवत का स्मरण करोगे उतना ही तुम्हारा कल्याण होगा।...