रायबरेली, अप्रैल 8 -- महाराजगंज, संवाददाता। क्षेत्र के हलोर गांव में गुरुकुल महाविद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र दत्त मिश्रा के आवास पर कराये जा रहे श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक वागीश रामचंद्र दास जी महाराज ने भक्तों के मध्य भगवान श्री कृष्णा के जन्म के साथ ही उनके बाल लीलाओं का बड़े ही मधुर अंदाज में वर्णन किया। कथावाचक ने वृंदावन बिहारी लाल के मनोरम दृश्यों का वर्णन कराते हुए राधा रानी सरकार एवं श्री वृंदावन बिहारी लाल सरकार एवं भागवत पुराण के जयकारे भी लगवाए। कथा का ऐसा आनंद कि भक्तगण आंधी तूफान एवं बारिश में भी टस से मस नहीं हुए। श्रीमद् भागवतकथा के दौरान राजेंद्र दत्त मिश्रा, कुसुम मिश्रा, डॉ. शशांक शेखर शुक्ला, पूजा मिश्रा, संजय मिश्रा, बिना मिश्रा, विमल मिश्रा, प्रवीण, अमित पांडे, अंजनी शर्मा, रेखा श्रीवास्तव समेत ...