भगवान की प्राप्ति का साधन है भागवत कथा : आचार्य भारतभूषण
आरा, मई 18 -- आरा, निज प्रतिनिधि। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् द्वारा श्रीसहदेव गिरि मंदिर कतिरा में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह आयोजित हुआ। पहले दिन प्रवचन करते हुए श्रीमत्सनातनशक्तिपीठाध्यक्ष आचार्य (डॉ) भारतभूषण जी महाराज ने कहा कि अकृतार्थ प्राणियों को कृतार्थ करने के लिए भगवान ने सृष्टि की है। संसार वस्तुतः भगवान के भजन, उनकी प्राप्ति अथवा प्रपत्ति के लिए ही है। सनकादि आचार्य, देवर्षि नारद, भगवान शुकदेव, गोकर्ण जी आदि सभी आचार्यचरणों ने श्रीमद्भागवत के माध्यम से भगवत्प्राप्ति का सुगम मार्ग प्रशस्त किया है। कथा से भक्ति, ज्ञान और वैराग्यादि सानन्द हमारे हृदय में प्रविष्ट हो जाते हैं। कहा कि भक्ति से ही हमारा उत्कर्ष संभव है।सात यह भी पढ़ें- हरकी पैड़ी पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह शुरू, भक्ति और ज्ञान से गूंजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.