भगवान की परीक्षा नहीं, प्रतीक्षा करनी चाहिए
बरेली, मई 21 -- बरेली। रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम में चल रही संगीतमय शिव पुराण कथा के चौथे दिन महामंडलेश्वर स्वामी शांतिस्वरूपानंद गिरी ने कहा कि भगवान की परीक्षा नहीं, प्रतीक्षा करनी चाहिए। शबरी ने प्रतीक्षा की तो भगवान स्वयं आए, जबकि सती ने तर्क कर परीक्षा ली तो यज्ञ में गलना पड़ा। उन्होंने कहा कि ठीक से शास्त्र न सुनना संशय का कारण बनता है। मंत्री अनिल अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की कथा में ट्रस्ट अध्यक्ष स्वामी ज्योतिर्मयानंद का प्रवचन होगा। यह भी पढ़ें- कथा श्रवण से मानसिक तनाव दूर होता है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.