कन्नौज, मार्च 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के फर्रुखाबाद चौराहा पर स्थित लोकभारती इंटर कालेज के स्वामी ब्रह्मानंद लोधी सभागार में आयोजित समारोह में सौ शैय्या अस्पताल के सेवानिवृत नेत्र चिकित्सक को सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद डॉ.प्रोफेसर रामबक्श सिंह वर्मा के संयोजन में हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि पर्यावरण प्रहरी हरिगोविंद शाक्य हरि ने बुद्ध वंदना के साथ काव्य पाठ किया। उन्होंने कहा कि कर्तव्य निष्ठ डॉ.भगवान से कम नहीं होते और वह कभी रिटायर नहीं होते। लोधी-क्षत्रिय उत्थान सेवा समिति के जिला महासचिव श्रीपाल वर्मा के संचालन और संत तुलादासजी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कवि हरिगोविंद शाक्य हरि व कवियत्री साधना यादव को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। पूर्व प्रधानाचार्य लज्जाराम वर्मा, भारत सिंह प्रजापति, डॉ.घनाराम वर्मा, आलोक वर्मा, दी...