मुंगेर, मई 13 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के डीएवी पब्लिक स्कूल के पीछे नया टोला में श्री विष्णु महायज्ञ में आंधी और मूसलाधार बारिश ने धार्मिक आयोजन को काफी प्रभावित कर दिया। स्थल पर विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ति और पंडाल को बारिश में काफी नुकसान पहुंचा। यज्ञ की शुरुआत के साथ ही आंधी बारिश ने इस धार्मिक आयोजन को काफी प्रभावित किया। यज्ञ स्थल पर कथा के लिए बना भव्य पंडाल मंगलवार की शाम की बारिश में पूरी तरह धराशाही हो गया।

विभिन्न दुकानों को नुकसान मूसलाधार बारिश और तेज आंधी से कथा के लिए बनाया गया मंच जमींदोज हो गया। वहीं यज्ञ स्थल पर मेले में विभिन्न दुकानों के शेड को भी नुकसान पहुंचा जिससे यज्ञ की व्यवस्था को काफी क्षति पहुंची है। बावजूद इसके काशी के यज्ञाचार्य व्यवस्थापक सुमित शास्त्री जी महाराज और अमित शास्त्री जी महाराज वैद...