मोतिहारी, अप्रैल 16 -- ध्रुव कुमार, संग्रामपुर। भगवान कहते है कि मेरा सबसे बड़ा भक्त किसान है, जो किसानी के साथ भगवान की कथा सुनता है और भगवत भक्ति में हमेशा लगा रहता है। अपने जीवन को आनन्द से बिताना चाहते हैं तो भगवान की कथा जरूर सुनें। उक्त बातें रामकोट अयोध्या धाम से आई प्रवचन कर्ता प्रिया किशोरी ने अपने प्रवचन में भटकार्या में आयोजित लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में कही। सातवें दिन प्रिया किशोरी ने श्रीराम विवाह का प्रसंग कथा सुनाकर भक्तों को तृप्त किया। उक्त महायज्ञ बालमुकुन्द दास जी महाराज की अध्यक्षता में चल रहा है। आचार्य नितेशानन्द दास, डॉ. रितेश उपाध्याय व चितरंजन दीक्षित के मंत्रोउचारण से पूरा यज्ञशाला सहित वातावरण भक्तिमय हो गया है। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा का समापन यज्ञ समिति के सदस्य भटवलिया पंचायत के मुखिया गुड़िया देवी के प्रत...