बिजनौर, अप्रैल 12 -- नहटौर। भगवान श्री ऋषभनाथ जी के पंचकल्याणक महोत्सव पर पाड़ला स्थित मंदिर में मंगलगान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने श्री समर्पण सागर जी महाराज के सानिध्य में भगवान ऋषभनाथ जी का गुणगान किया। शनिवार की देर रात्रि को पाड़ला स्थित भगवान ऋषभनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और भगवान ऋषभ नाथ जी का मंगलगान किया। इस अवसर पर समर्पण सागर जी महाराज उपस्थित रहे। मंगलगान बहुत धूम धाम एवं भक्ति उल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिसमे श्रद्धालुओं में भगवान ऋषभनाथ का गुणगान एवं भजन प्रस्तुत किया। वही भगवान ऋषभनाथ मंदिर विद्युत लाइटों में आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर प्रबंधक राजीव जैन, सौरभ जैन, पंकज जैन, दीपक जैन, नीरज जैन, अनुज गोयल,आशु जैन, प्रत्यूष जैन, पुनीत जैन,नूतन जैन, रेणु जैन, मंजू जैन,रिया जैन,अनीता जै...