एटा, अप्रैल 19 -- जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के प्रथम पारणा दिवस अक्षय तृतीया पर दिगंबर जैन वीर मंडल ने शहर के आठ मंदिरों में इक्षु रस (गन्ने के रस) का वितरण किया गया। पुरानी बस्ती स्थित दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, नेमीनाथ जिनालय, नसियां मंदिर, जानकी दास चैत्यालय, महावीर मोरध्वज मंदिर, शीतलनाथ मंदिर, आदिनाथ चैत्यालय बांस मंडी एवं कासगंज रोड स्थित वीर विमल अहिंसा क्षेत्र में जैन धर्म में दान की परंपरा निर्वहन को भक्तों ने इक्षु रस का वितरण कर पुण्यार्जन किया। वीर मंडल संरक्षक सुनील बांदा ने बताया कि यह महान पर्व तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के कठिन तप और युग के पहले दान की गौरव गाथा है। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर्व पर इक्षु रस का वितरण किया प्रयाग में दीक्षा के छह महीने अखंड उपवास के बाद जब मुनि आहार के लिए निकले। तब एक विकट स्थिति उत्प...