मेरठ, मई 25 -- सकल जैन समाज फूल बाग कॉलोनी समिति की ओर से आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भक्तामर महाअर्चना का आयोजन किया। महाअर्चना कराने का सौभाग्य नवीन जैन, उषा जैन, नितिन जैन, साक्षी जैन, अविशी जैन को प्राप्त हुआ। नवीन जैन ने बताया कि भक्तामर स्तोत्र जैन धर्म का अत्यंत प्रभावशाली और चमत्कारी स्तोत्र माना जाता है। इसकी रचना सातवीं शताब्दी में राजा भोज के शासनकाल में आचार्य मानतुंग द्वारा भगवान आदिनाथ की स्तुति में की गई थी। स्तोत्र के सभी 48 श्लोक अलौकिक शक्तियों से युक्त माने जाते हैं।शाम को मंदिर की वेदी पर विराजमान अतिशयकारी मूलनायक भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा और भक्ति भाव से भक्तामर महाअर्चना संपन्न हुई। हेमंत जैन ने भक्तामर महाअर्चना के 48 श्लोकों का उच्चारण किया। विनोद जैन ने जयकारों के साथ दीपक विराजमान कराए। रा...