बिजनौर, मार्च 13 -- किरतपुर। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान वृषभनाथ (आदिनाथ) का जन्म एवं तप कल्याणक नगर के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर सहित दोनों जैन मंदिरों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जलाभिषेक और शांतिधारा से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर जन्म एवं तप कल्याणक मनाया। अनिल जैन ने बताया कि करोड़ों वर्ष पूर्व शाश्वत तीर्थ अयोध्या में राजा नाभिराय और माता मारुदेवी के यहां भगवान आदिनाथ का जन्म हुआ था। उन्होंने मानव समाज को असी, मसी, कृषि, शिल्प और वाणिज्य का ज्ञान दिया। भगवान आदिनाथ के पुत्र राजा भरत के नाम पर ही देश का नाम भारत पड़ा।कार्यक्रम में सुनील जैन, संजय जैन, यतेंद्र जैन, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, सुरेंद्र जैन, विपिन जैन, पारस जैन, आकाश जैन, अविनाश जैन, गौरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.