वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का गुरुवार को जन्म एवं तप कल्याण दिवस मनाया गया। भदैनी में दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान का 108 कलशों से जलाभिषेक किया गया। इसके बाद बृहदशांति धारा समेत पूजा-पाठ हुआ। शाम को 48 दीयों से भगवान आदिनाथ की आराधना हुई। प्रबंधक सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि भगवान आदिनाथ का जन्म अयोध्या में हुआ था। इस दौरान बीना जैन, लता जैन, शशि जैन, मनो जैन, रजनी जैन, स्मृति जैन, ललित जैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.