गाजीपुर, अप्रैल 11 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। कथा वाचन करते हुए कथाकार आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि जब-जब धरती पर असुरों के अत्याचार बढ़ते हैं, तब-तब भगवान अवतार लेकर भक्तों के कष्ट दूर करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रभु की सगुण लीलाओं को श्रद्धा और विश्वास के साथ सुनना चाहिए, इसमें तर्क का कोई स्थान नहीं होता। कथा के दौरान उन्होंने शिव विवाह और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। आचार्य ने कहा कि जो भक्त पूर्ण श्रद्धा से प्रभु का भजन करते हैं, उनकी रक्षा भगवान उसी प्रकार करते हैं, जैसे मां अपने बच्चे की करती है। मनु और शतरूपा के प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि जीवन के अंतिम समय में मनु महाराज ने सब कुछ त्यागकर हर...