इटावा औरैया, मई 21 -- ऊसराहार। क्षेत्र के नगला मके में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आकाशकांत महाराज ने भक्त प्रह्लाद की प्रेरणादायी कथा का वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची भक्ति और अटूट विश्वास से भगवान अपने भक्तों की हर परिस्थिति में रक्षा करते हैं। उन्होंने बताया कि हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रह्लाद को भगवान विष्णु की भक्ति से रोकने के लिए अनेक यातनाएं दीं, लेकिन प्रह्लाद अपने धर्म और भक्ति मार्ग से विचलित नहीं हुए। कथावाचक ने कहा कि भक्त प्रह्लाद की कथा हमें सत्य, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति समर्पण का संदेश देती है। परीक्षत उर्मिला देवी, तिलक समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...