हाजीपुर, नवम्बर 20 -- भगवानपुर। सं.सू. भगवानपुर थाना क्षेत्र में मंदिरों से मूर्ति चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर एक के बाद एक मंदिरों से मूर्ति चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार की रात भी चोरों ने भगवानपुर अड्डा चौक स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर का ताला काटकर मंदिर से श्रीराम, जानकी और हनुमान जी की मूर्ति चुराकर भाग निकले। चोरी हुई मुर्तियों में प्रभु श्रीराम भगवान की मूर्ति काफी पुरानी अष्टधातु की थी। जबकी जानकी और हनुमान जी की मूर्ति पीतल की था। मंदिर से मूर्ति की चोरी की सूचना मिलते पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और घटना की विस्तृत जानकारी ली एवं जांच पड़ताल में जुट गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह मंदिर के पुजारी मदन झा, पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा की मंदिर का गेट खुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.