भभुआ, फरवरी 8 -- पेज चार की एक नजर खबर भगवानपुर सीएलएफ भवन की भूमि में बढ़ा अतिक्रमण भगवानपुर,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित नदी के पास रुबन मिशन योजना के तहत निर्मित स्केल डेवलपमेंट भवन में स्थापित जिविका परियोजना के भगवानपुर सीएलएफ कार्यालय के पास की भूमि पर लोगों का अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण भवन के सामने के रैयतों द्वारा 12 से13 फीट भूमि काटकर खेत में मिलाने से भवन के पास अतिक्रमण हो गया है। जिससे समूह की महिलाओं को खेलकूद करने में परेशानी हो रही है। फोटो परिचय 8-भभुआ-10-भगवानपुर गांव में जिविका के सीएलएफ कार्यालय के सामने अतिक्रमण। पोखरे में पानी की जगह उपज रही फसल भगवानपुर। प्रखंड के मकरीखोह के मौजा में मनरेगा, मत्स्य, और वन विभाग के पोखरे की खुदाई के नाम पर भूमि का समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिससे पोखरा में पानी...