हरिद्वार, फरवरी 20 -- भगवानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सफाई व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई, जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने औचक निरीक्षण किया। पूरे परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने शुक्रवार को विभिन्न वार्ड, स्टोर रूम और पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया। लंबे समय से निष्प्रयोज्य सामान और नियमानुसार निस्तारण न किए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई। समुचित स्वच्छता व्यवस्था न होने को गंभीर लापरवाही माना। सीएचसी के अधीक्षक को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही, एक समिति गठित कर अनुपयोगी सामान के नियमानुसार निस्तारण को कहा। डॉ. आरके सिंह ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि लापरवाही पाई गई तो कठोर कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.